Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

महाराष्ट्र सरकार ने खोला खजाना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

 एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को भी साधने की कोशिश करते हुए बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। इससे 44 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

28 Jun 2024

महाराष्ट्र सरकार ने खोला खजाना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

मुंबई। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार ने चुनावी सीजन में पेश बजट में बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री अजित पवार की ओर से पेश बजट में मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना तर्ज पर महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देने का ऐलान किया है। इस स्कीम का फायदा 21 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा। इस स्कीम का नाम 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' रखा गया है। इस स्कीम को 1 जुलाई से ही लागू कर दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि अगले महीने से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इस स्कीम के लिए 46 हजार करोड़ रुपये का सालाना बजट तय किया गया है। 

एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ठीक पहले यह फैसला लिया है। ऐसे में इसे चुनावी दांव के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य में वैट में कटौती की गई है और इसके चलते पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भी कमी आई है। एक और कल्याणकारी योजना का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 5 सदस्यों वाले परिवार को हर साल तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का नाम दिया गया है। एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को भी साधने की कोशिश करते हुए बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। इससे 44 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

इन स्कीमों के अलावा राज्य में वैट कम होने से पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे की कमी आई है। इसके अलावा डीजल भी 2.07 रुपये कम हुआ है। डीजल की कीमत में कटौती करने से किसानों को भी फायदा होगा। राज्य सरकार के इस बजट से उम्मीद की जा रही थी कि कुछ कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान होगा क्योंकि अगले कुछ महीनों में ही चुनाव होने हैं। एकनाथ शिंदे सरकार ने अपने बजट इन चर्चाओं को सही साबित किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News