Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता पहुंचे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, ममता के साथ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देश के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ कोलकाता पहुंचे

29 Jun 2024

कोलकाता पहुंचे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, ममता के साथ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देश के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ कोलकाता पहुंचे हैं। यहां कलकत्ता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के 200 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाली एक परिचर्चा में वह शिरकत करेंगे। आज इस चर्चा में उनके साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।

आज राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी की ओर से आयोजित हुई इस परिचर्चा में सीएम ममता और चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, दोनों के वक्तव्य होने हैं। यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोर्ट के कई फैसलों पर सीधे सवाल उठाया है और यहां तक कि नहीं मानने की भी धमकी दी है।

बाइपास स्थित एक होटल के बॉलरूम में न्यायिक अकादमी का परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम भी वहां रहेंगे जिन्होंने हाल के दिनों में कई मामलों में राज्य के खिलाफ फैसला सुनाया है। खबर है कि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और प्रधान न्यायाधीश के बीच अलग से बैठक हो सकती है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News