Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सरकार ने एनडीआरएफ जोखिम और कठिनाई भत्ते में की 40 प्रतिशत की वृद्धि : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ के पर्वतारोहण अभियान विजय के ध्वजारोहण समारोह में कहा कि मैं आपको एक अच्छा समाचार देना चाहता हूं।

29 Jun 2024

सरकार ने एनडीआरएफ जोखिम और कठिनाई भत्ते में की 40 प्रतिशत की वृद्धि : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जोखिम और कठिनाई भत्ते को उनके मूल वेतन के 40 प्रतिशत की दर से बढ़ा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ के पर्वतारोहण अभियान विजय के ध्वजारोहण समारोह में कहा कि मैं आपको एक अच्छा समाचार देना चाहता हूं। लंबे समय से एनडीआरएफ कर्मियों के लिए जोखिम और कठिनाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। कल ही भारत सरकार ने इसे मंजूरी दी है और अब आपको 40 प्रतिशत की दर से जोखिम और कठिनाई भत्ता दिया जाएगा। यह सभी 16,000 एनडीआरएफ बचाव कर्मियों के लिए खुशी की बात है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भागीदारी के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने यह भी तय किया है कि हमारे सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की एक टीम सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आउटडोर और इनडोर खेलों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसका रोडमैप तैयार हो गया है और कुछ ही समय में हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह ने एनडीआरएफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदाओं के समय पूरा देश और दुनिया इस पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जब भी कहीं कोई आपदा आती है, तो लोग एनडीआरएफ की ओर देखते हैं। परिस्थिति कितनी भी विपरीत क्यों न हो, अगर एनडीआरएफ की वर्दी में कोई जवान वहां खड़ा हो, तो आपदा में फंसे लोगों का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है।

शाह ने एनडीआरएफ को उसके सफल 'पर्वतारोहण' अभियान विजय के लिए बधाई दी और कहा कि यह कुछ लोगों के लिए जुनून हो सकता है तो कुछ के लिए महज कर्तव्य होता है। लेकिन, इस तरह के अभियान से व्यक्ति और समूह दोनों को मजबूती मिलती है। इससे हमें लक्ष्य हासिल करने और जीतने की आदत पड़ती है। उन्होंने कहा कि विजय की आदत ही व्यक्ति और बल दोनों को महान बनाती है।

इस मौके पर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह, गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News