Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लखनऊ : एसिड अटैक मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को मुठभेड़ में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

04 Jul 2024

लखनऊ : एसिड अटैक मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ। चौक इलाके में बुधवार की सुबह एक छात्रा पर युवक ने तेजाब फेंका था। उसे बचाने में उसका भाई भी झुलस गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को मुठभेड़ में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी दुर्गेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि एसिड अटैक मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने अमन वर्मा नाम के युवक पर आशंका जताया। यह आरोप लगाया कि वह कई दिनों से फोन करके बेटी को परेशान कर रहा है। इसी बीच पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाईं। घटनास्थल और आसपास के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिस आरोपित को वे लोग तलाश कर रहे वह गुलाला घाट के पास छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलायी तो उसमें आरोपित घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान लखीमपुर के रहने वाला अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस अब छात्रा पर एसिड फेंकने की वजह के बारे में पूछताछ कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News