Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोग दबे, बचाव कार्य जारी

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देवघर में रविवार सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं।

07 Jul 2024

देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोग दबे, बचाव कार्य जारी

झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी है। हादसे में 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रशासन ने मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है। इनमें दर्दमारा निवासी सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी, पुत्र सत्यम कुमार और चाय दुकान चलाने वाली पूनम देवी शामिल हैं। सुनील कुमार यादव निजी चालक है। पूनम के दो बच्चे सुहानी और पीहू को लोगों ने पहले ही सुरक्षित निकाल लिया।

तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, डीसी, एसपी कैंप कर रहे हैं।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देवघर में रविवार सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन लोगों और एनडीआरएफ ने एक महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News