वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
राहुल द्रविड़ ने अपने साथियों के लिए त्यागे 2.5 करोड़ रुपये! टी20 वर्ल्ड कप जीत पर एक्स्ट्रा बोनस लेने से किया इनकार
भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्स्ट्रा बोनस लेने से इनकार कर दिया है। द्रविड़ अपने बाकी कोचिंग स्टाफ के बराबर ही इनामी राशि चाहते हैं। इसका मतलब यह है कि द्रविड़ 5 करोड़ में से आधा हिस्सा (2.5 करोड़) छोड़ने को तैयार हो गए हैं। वे कोचिंग स्टाफ के बाकी सदस्यों की ही तरह 2.5 करोड़ लेंगे। दरअसल, BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को 125 करोड़ रुपए का कैश प्राइज दिया है। यह इनामी राशि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के 42 मेंबर्स के बीच बांटी गई है।
125 करोड़ रुपए में से टीम के सभी 15 सदस्यों और कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ मिलने हैं। कोचिंग स्टाफ के बाकी सदस्यों के पास 2.5-2.5 करोड़ रुपए का हिस्सा आना है। टी-20 वर्ल्ड कप में द्रविड़ के साथ सपोर्ट स्टाफ में विक्रम राठौर, पारस महाम्ब्रे और टी दिलीप शामिल थे। लेकिन, अब द्रविड़ बाकी स्टाफ जितना ही इनाम चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार BCCI के एक सूत्र ने कहा, राहुल अपने सहयोगी स्टाफ के समान ही बोनस राशि (2.5 करोड़ रुपए) चाहते थे। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।