Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

श्रावणी मेला के दौरान हावड़ा-तारकेश्वर और शेवड़ाफुली-तारकेश्वर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष कदम उठाए हैं। रेलवे ने हावड़ा शाखा पर श्रावणी मेला के अवसर पर इस वर्ष तारकेश्वर के लिए छह जोड़ी अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रविवार और सोमवार को चलेंगी।

15 Jul 2024

श्रावणी मेला के दौरान हावड़ा-तारकेश्वर और शेवड़ाफुली-तारकेश्वर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

हुगली। श्रावणी मेले के मौके पर हर साल बड़ी संख्या में लोग तारकेश्वर जाते हैं। यह मेला पूरे सावन (जुलाई और अगस्त) भर चलता है। इस दौरान भक्त तारकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और इसके लिए, पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से भक्त तारकेश्वर जाते हैं। इस मेले के दौरान, तारकेश्वर और शेवड़ाफुली स्टेशनों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष कदम उठाए हैं। रेलवे ने हावड़ा शाखा पर श्रावणी मेला के अवसर पर इस वर्ष तारकेश्वर के लिए छह जोड़ी अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रविवार और सोमवार को चलेंगी।

हावड़ा से तारकेश्वर तक यात्रियों को ले जाने के लिए, ईएमयू विशेष ट्रेनें हावड़ा से सुबह 4:05 बजे और दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान करेंगी। ये ट्रेनें सुबह 5:35 बजे और दोपहर 2:20 बजे तारकेश्वर पहुंचेंगी। इसी तरह, हावड़ा वापसी के लिए ईएमयू विशेष ट्रेनें तारकेश्वर से सुबह 10:55 बजे और रात 9:17 बजे रवाना होंगी। ये दोनों ट्रेनें दोपहर 12:30 बजे और रात 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेंगी।

साथ ही रेलवे ने शेवड़ाफुली का भी ध्यान रखा है। कई लोग शेवड़ाफुली से तारकेश्वर तक गंगा जल ले जाते हैं। उन भक्तों को ध्यान में रखते हुए, पूर्व रेलवे ने शेवड़ाफुली और तारकेश्वर के बीच ईएमयू विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। शेवड़ाफुली से तारकेश्वर ईएमयू स्पेशल शेवड़ाफुली से सुबह 6:55 और 9:20 बजे रवाना होगी। वे सुबह 07:45 बजे और 10:15 बजे तारकेश्वर पहुंचेंगी। शाम 4:20 और 7:40 बजे भी ट्रेनें रवाना होंगी। वहीं तारकेश्वर से शेवड़ाफुली के लिए ईएमयू स्पेशल ट्रेन तारकेश्वर से सुबह 5:55 बजे, 8:10 बजे, दोपहर 2:50 बजे और शाम 6:40 बजे छूटेंगी और सुबह 6:45 बजे, सुबह 9:03 बजे, दोपहर 3:40 बजे और शाम 7:30 बजे शेवड़ाफुली पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री कौशिक मित्रा ने कहा, ये ईएमयू स्पेशल ट्रेनें नियमित ट्रेनों के साथ चलेंगी। जिन दिनों ट्रेनें चलेंगी वो हैं- 17.07.2024, 21.07.2024, 22.07.2024, 28.07.2024, 29.07.2024, 04.08.2024, 05.08.2024 , 11.08.2024, 12.08.2024, 15. 08.2024, 18.08.2024 और 19.08.2024. ये स्पेशल ट्रेनें रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News