Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, दरभंगा के घर में मिला क्षत-विक्षत शव

जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से गोद कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मुकेश सहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

16 Jul 2024

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, दरभंगा के घर में मिला क्षत-विक्षत शव

बिहार के दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम रूप से हत्या की गई है। उनका क्षत-विक्षत शव घर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या की है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से गोद कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मुकेश सहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा आने के लिए निकल गए हैं।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी की माता का निधन 10 साल पहले हो गया था। पुलिस का कहना है कि जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके साथ कुछ नौकर दिन में घर में रहते थे जो रात में चले जाते। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किसने उनकी हत्या की। बताया जा रहा है कि शव पर कई वार किए गए हैं। शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि उन्हें लगता है कि आस-पड़ोस के लोग इस हत्याकांड में शामिल होंगे। उनका मानना है कि आपसी विवाद के कारण हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ लेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News