Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजभवन नॉमिनेटेड और विधानसभा इलेक्टेड है: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि शपथ ग्रहण पूरी तरह से संविधान के अनुसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के पांच धाराओं का पालन करते हुए स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई है।

23 Jul 2024

राजभवन नॉमिनेटेड और विधानसभा इलेक्टेड है: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मंगलवार को चार नव-निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में मानिकतला की विधायक सुप्ती पांडे, रायगंज के विधायक कृष्ण कल्याणी, राणाघाट दक्षिण के विधायक मुकुटमणि अधिकारी और बगदा की विधायक मधुपर्णा ठाकुर ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा का कोई भी विधायक उपस्थित नहीं था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि शपथ ग्रहण पूरी तरह से संविधान के अनुसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के पांच धाराओं का पालन करते हुए स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई है। यह भारत और बंगाल के इतिहास में एक मिसाल बनकर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान और परंपराओं का मेल जरूरी है।

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि शपथ ग्रहण संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के इस आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण पूरी तरह से संविधान के अनुरूप हो रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कारण नए विधायकों का एक महीना बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि स्पीकर ने राज्यपाल को फिर से पत्र भेजा था और अंततः चार नए विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा सायंतिका बनर्जी और रेयात हुसैन के शपथ को असंवैधानिक बताते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाने की बात को भी उठाया।

शपथ ग्रहण के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कानून का पालन करते हुए चार विधायकों ने शपथ ली है। इसे रोका नहीं जा सकता। स्पीकर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और बताया कि विधानसभा में 50 प्रतिशत महिला और 50 प्रतिशत पुरुष सदस्य हैं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने नीट परीक्षा को लेकर विधानसभा में एक निंदा प्रस्ताव पेश किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजभवन नॉमिनेटेड और विधानसभा इलेक्टेड है: ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि शपथ ग्रहण पूरी तरह से संविधान के अनुसार हो रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News