Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

220 रुपए चुराने के आरोप में युवक की सामूहिक पिटाई, बचाने गए पिता की हत्या

पश्चिम बर्दवान में महज 220 रुपए चुराने के आरोप में एक युवक की इलाके के कुछ अन्य युवकों ने सामूहिक पिटाई कर डाली

01 Aug 2024

220 रुपए चुराने के आरोप में युवक की सामूहिक पिटाई, बचाने गए पिता की हत्या

पश्चिम बर्दवान जिले में कुल्टी थाने के नियामतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत लछीपुर इलाके में बुधवार शाम महज 220 रुपए चुराने के आरोप में एक युवक की इलाके के कुछ अन्य युवकों ने सामूहिक पिटाई कर डाली। आरोप है कि जब युवक के पिता अपने बेटे को बचाने पहुंचे तो उनपर भी लोगों ने शाबल से हमला कर दिया। चोट के कारण युवक के पिता की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान कृष्णा गोस्वामी (48) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने इलाके के पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आसनसोल में कुल्टी थानांतर्गत लछीपुर इलाके में कृष्णा गोस्वामी अपने परिवार के साथ रहते थे। आरोप है कि बुधवार की सुबह से इलाके में घूम रहे बदमाशों ने कृष्णा गोस्वामी के छोटे बेटे पर ₹220 चुराने का आरोप लगाया और उसे ढूंढने लगे। आरोप है कि इलाके के रहने वाले रैना, बुलू, सुभाष, बृंदा और उत्तम नाम के पांच युवक कृष्णा गोस्वामी के बेटे की तलाश कर रहे थे। शाम युवक उसे ढूंढते हुए उसके घर आये। जैसे ही युवक उनकी पकड़ में आया, उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर कृष्णा गोस्वामी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।

कुछ पड़ोसी भी आ गए। आरोपित युवक को पीटते पीटते खींच कर अपने साथ ले जाने लगे। उनके हाथों में लोहे की रॉडें थीं। कृष्णा गोस्वामी अपने बेटे को बचाने के लिए बीच में कूद पड़े। उन्होंने अपने बेटे को पीट रहे युवक को रोकने की कोशिश की। तभी उन युवकों ने कृष्णा गोस्वामी पर शाबल से प्रहार कर दिया। शाबल लगने से कृष्णा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

यह देख आरोपित वहां से भाग गए। लहूलुहान अवस्था में जब कृष्णा गोस्वामी को आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


220 रुपए चुराने के आरोप में युवक की सामूहिक पिटाई
पश्चिम बर्दवान में महज 220 रुपए चुराने के आरोप में एक युवक की इलाके के कुछ अन्य युवकों ने सामूहिक पिटाई कर डाली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News