Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सीमा पर हाई अलर्ट, कोलकाता पहुंचे बीएसएफ के डीजी ने लिया जायजा

कोलकाता स्थित बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार अपराह्न यह जानकारी दी।

05 Aug 2024

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सीमा पर हाई अलर्ट, कोलकाता पहुंचे बीएसएफ के डीजी ने लिया जायजा

कोलकाता। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और सैन्य शासन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोलकाता स्थित बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार अपराह्न यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी बांग्लादेश के हालात के बारे में जानकारी मिलने के तुरंत बाद कोलकाता स्थित मुख्यालय पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बीएसएफ के संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है और भारत बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के निर्देश दे दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बांग्लादेश की ओर से भारत की सीमा की तरफ आने वाले हर एक शख्स पर पैनी नजर रखे जा रही है।

उक्त अधिकारी ने बताया कि डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने फिलहाल सुंदरबन का दौरा किया है और यहां बीएसएफ की तैयारियों का जायजा लिया है। ये क्षेत्र समुद्र के रास्ते बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है और कई सारे आईलैंड के जरिए भारतीय सीमा में प्रवेश के कई रास्ते हैं। डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि बेहतर तालमेल कर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सीमा पर हाई अलर्ट
कोलकाता स्थित बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार अपराह्न यह जानकारी दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News