Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बांग्लादेश की घटना को लेकर जारी किया अलर्ट

इसके साथ साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। सीमांचल में बांग्लादेश और बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

06 Aug 2024

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बांग्लादेश की घटना को लेकर जारी किया अलर्ट

पटना। बांग्लादेश में उपद्रव और हिंसा को लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस और एसएसबी को अलर्ट रहने को कहा है। सीमा वाले इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। सीमांचल में बांग्लादेश और बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

कटिहार और किशनगंज से बांग्लादेश की सीमा सटी हुई है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही एसएसबी को सतर्क किया गया है और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में आ गए हैं। बांग्लादेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में गाड़ियों की और हर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र देखने के बाद ही किसी को भी भारत में आने की अनुमति दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तू की जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। लोग किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय थाना, जिले के एसपी या टॉल फ्री नंबर 14432 या डायल 112 पर देने की अपील की है

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। अबतक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है जबकि बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि क्या आम और क्या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में कई इमारतों और संस्थानों को आग के हवाले कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार पुलिस मुख्यालय ने बांग्लादेश की घटना को लेकर जारी किया
इसके साथ साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। सीमांचल में बांग्लादेश और बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News