Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य की आंखों से दुनिया देखेंगे दो लोग, कॉर्निया प्रतिस्थापन सफल

डॉ. असीम ने बताया कि कॉर्निया प्रत्यारोपण के दौरान मरीजों के नाम और पहचान को गोपनीय रखा जाता है, और इस मामले में भी इस प्रक्रिया का पालन किया गया है।

09 Aug 2024

दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य की आंखों से दुनिया देखेंगे दो लोग, कॉर्निया प्रतिस्थापन सफल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन के बाद उनकी कॉर्निया के दान से दो लोगों की दृष्टिहीनता समाप्त हो गई है। रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी (आरआईओ) के निदेशक डॉ. असीम कुमार घोष ने बताया कि बुद्धदेव भट्टाचार्य की कॉर्निया को दो व्यक्तियों में प्रत्यारोपित किया गया है, जो कॉर्निया संबंधी अंधत्व से पीड़ित थे। दोनों अब स्वस्थ हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि गुरुवार रात ही प्रतिस्थापन किया गया था और ऑपरेशन सफल रहा है।

डॉ. असीम ने बताया कि कॉर्निया प्रत्यारोपण के दौरान मरीजों के नाम और पहचान को गोपनीय रखा जाता है, और इस मामले में भी इस प्रक्रिया का पालन किया गया है।

बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन गुरुवार सुबह हुआ और दोपहर तक उनकी कॉर्निया को संग्रहित कर लिया गया। रात में यह प्रत्यारोपण प्रक्रिया पूर्ण हो गई।

बुद्धदेव भट्टाचार्य के रेटिना में समस्या थी, लेकिन उनकी कॉर्निया में कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कभी मोतियाबिंद की सर्जरी नहीं कराई थी, जिससे उनकी कॉर्निया की गुणवत्ता अच्छी बनी रही। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही उनकी दृष्टि कमजोर थी, लेकिन सर्जरी नहीं करवाने के पीछे उनका सोच-समझकर लिया गया निर्णय हो सकता है। आमतौर पर मोतियाबिंद की सर्जरी से कॉर्निया की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

गुरुवार रात को, बुद्धदेव भट्टाचार्य का शव पीस वर्ल्ड में रखा गया था। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को निकालकर उनकी अंतिम यात्रा की शुरू हुई। दोपहर 12:00 बजे उनके शरीर को सीपीएम के राज्य मुख्यालय, अलीमुद्दीन स्ट्रीट ले जाया गया। जहां उनकी पार्थिव देह शाम 3:00 बजे तक रखी जाएगी। इसके बाद, उनके शरीर को दीनेश मजूमदार भवन, जो कि सीपीएम की छात्र और युवा शाखा का राज्य कार्यालय है, में रखा जाएगा। वहां उनका शव 3:45 बजे तक रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, उनके शरीर को मेट्रोपोलिटन मेडिकल कॉलेज में ले जाया जाएगा, जहां उनके शरीर को भविष्य की चिकित्सा शोध के लिए दान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य के पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री ज्योति बसु का शरीर भी 2010 में एसएसकेएम अस्पताल में दान किया गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य की आंखों से दुनिया देखेंगे दो लोग
डॉ. असीम ने बताया कि कॉर्निया प्रत्यारोपण के दौरान मरीजों के नाम और पहचान को गोपनीय रखा जाता है, और इस मामले में भी इस प्रक्रिया का पालन किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News