वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गिरफ्तार आरोपितों के नाम अरिमा खातून (38) और मोहम्मद मजीरुल (40) हैं। दोनों मालदा के रहने वाले हैं। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने दोनों को शनिवार रात रथखोला रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया।
सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अरिमा खातून (38) और मोहम्मद मजीरुल (40) हैं। दोनों मालदा के रहने वाले हैं। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने दोनों को शनिवार रात रथखोला रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मालदा से ट्रेन से दो लोग नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से उतरे है। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रथखोला रेलवे फाटक में पकड़ लिया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 490 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।