Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा-सपा के डीएनए में है अपराध और अपराधियों का साथ देना

भाजपा ने कहा कि सपा के डीएनए में है अपराध और अपराधियों का साथ देना।

13 Aug 2024

भाजपा का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा-सपा के डीएनए में है अपराध और अपराधियों का साथ देना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी हमला बोलते हुए उसके नेता के बयान काे असंवदेनशील बताया है। भाजपा ने कहा कि सपा के डीएनए में है अपराध और अपराधियों का साथ देना।

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी ताे दो दुष्कर्म पीड़ितों ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, तो इस पर एक समाजवादी नेता ने असंवेदनशील बयान दिया था कि 'लड़कों से गलती' हो जाती है। इसके साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित मोइन खान के बचाव में उतरे सपा नेता का यह कहना कि इतनी रात को आरोपित के घर जाने का क्या उद्देश्य है, यह उनके असंवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को धर्म, विचारधारा या राजनीतिक दल के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उन्हें 'अपराध या अपराधी' के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। साफ है कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में अपराधियों का साथ देने की प्रवृति रही है। यह समाजवादी पार्टी के राजनीतिक डीएनए का वर्णन करने के लिए पर्याप्त है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से कोलकाता की घटना में अपराधियों को संरक्षण दिया गया है, वह घटना से भी अधिक दुखद है। जिस तरह से (आरजी कर के) प्रिंसिपल को 24 घंटे के अंदर फिर से किसी अन्य कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया ्गया, यह बंगाल सरकार के संरक्षण को दर्शाता है। यह बंगाल सरकार द्वारा की गई जांच पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को उस प्रिंसिपल के प्रति सहानुभूति क्यों है? उन्होंने तृणमूल सरकार से सीधा सवाल किया कि इतने दिन क्यों दिए जा रहे हैं। क्या यह हेराफेरी के लिए है? हमने संदेशखाली घटना में यह देखा है कि जांच को देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी (सीबीआई) को क्यों स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है? इंडी गठबंधन पारस्परिक आपराधिक तत्वों को अपराध संरक्षण प्रदान कर रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा-सपा के डीएनए में है अप
भाजपा ने कहा कि सपा के डीएनए में है अपराध और अपराधियों का साथ देना।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News