Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन में निकली इल्ली, यात्रियों ने किया हंगामा

वहीं इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कैटरिंग ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

18 Aug 2024

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन में निकली इल्ली, यात्रियों ने किया हंगामा

भोपाल। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को किस कदर घटिया भोजन परोसा जा रहा है, इसकी एक बानगी रविवार को फिर सामने आई। भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री को परोसे गए उपमा में इल्ली (एक प्रकार का कीट) निकली। यह देख यात्री भड़क उठा और आसपास बैठे अन्य यात्रियों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, शिकायत मिलने पर ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत यात्री को दूसरा खाना उपलब्ध कराया। वहीं इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कैटरिंग ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री अभय सिंह सेंगर सी-4 कोच में भोपाल से रविवार सुबह सवार हुए थे। ट्रेन के झांसी रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद सुबह करीब नौ बजे अन्य यात्रियों के साथ उन्हें भी खाना परोसा गया। उन्होंने उपमा ऑर्डर किया था लेकिन जैसे ही उन्होंने डिस्पोजल पैकेट का रैपर हटाया तो उन्हें उपमा के ऊपर इल्ली नजर आई। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत रेलवे से की, जिसके बाद रेलवे ने उनका खाना बदलकर देने को कहा।

सेंगर ने बताया कि वे 9:40 बजे ग्वालियर स्टेशन पर उतर गए लेकिन तब तक उन्हे दूसरा भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे का रवैया भी इस मामले में बहुत खराब था। अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत उनसे नहीं ली। उन्होंने ही जोर देकर उनके शिकायत रजिस्टर में लिखा कि ऐसी लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं। रेलवे वेंडर चेंज क्यों नहीं करता। अन्य यात्रियों ने टीटी से कहा कि रेल मंत्री और अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आईआरसीसीटी के रीजनल मैनेजर आर भट्‌टाचार्य ने कहा कि यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया गया है। इस मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। वहीं, आईआरसीटीसी के कैटरिंग मैनेजर बीएस कौशल ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन में खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले 18 जून को भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली इसी प्रीमियम ट्रेन में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। उस घटना के सुर्खियों में आने के बाद आईआरसीटीसी ने यात्री से माफी भी मांगी थी। इसी तरह ट्रेन में घटिया भोजन या पेय पदार्थ परोसे जाने के अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन में निकली इल्ली, यात्र
वहीं इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कैटरिंग ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News