Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संजय राय को सियालदह कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई सीबीआई

आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के मुख्य आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय राय को आज सियालदह के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया जायेगा

23 Aug 2024

संजय राय को सियालदह कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई सीबीआई

आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के मुख्य आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय राय को आज सियालदह के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया जायेगा। सीबीआई ने शुक्रवार को उसे सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकाला और दोपहर में अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई है। सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और सड़क पर कोलकाता पुलिस तैनात थी। अदालत परिसर में पुलिस की गाड़ी प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगों ने 'फांसी चाहिए' के नारे लगाए।

पुलिस की गाड़ी में चढ़ते समय आरोपित को लाल टी-शर्ट में और सिर व चेहरा नीले कपड़े से ढका हुआ देखा गया। उससे मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन कई सवालों का उसने कोई जवाब नहीं दिया। केंद्रीय सुरक्षा बल के सदस्यों ने उसे गाड़ी में बैठाते ही दरवाजा बंद कर दिया और गाड़ी सियालदह की अदालत की ओर रवाना हो गई।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में संजय राय को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया तो आरोपित को भी केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया। केंद्रीय टीम ने आरोपित को कई बार आरजी कर अस्पताल के घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। आरोपित का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिया उसे गुरुवार को सियालदह अदालत में पेश किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग पर विचार किया जाए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संजय राय होंगे सियालदह कोर्ट में पेश
संजय राय होंगे सियालदह कोर्ट में पेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News