Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मेरे कपड़े उतरवाकर...अभिनेता ने निर्देशक पर लगाए यौन शोषण के आरोप

जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं

31 Aug 2024

मेरे कपड़े उतरवाकर...अभिनेता ने निर्देशक पर लगाए यौन शोषण के आरोप

कोच्चि। केरल फिल्म इंडस्ट्री के मीटू अभियान में तमाम बड़े चेहरे एक्सपोज हो रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक उभरते फिल्म एक्टर ने रंजीत के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि साल 2012 में रंजीत ने जबर्दस्ती उनके कपड़े उतरवाए थे। इसके बाद उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न भी किया था। पुलिस ने युवा पुरुष अभिनेता का बयान दर्ज कर लिया। बता दें कि रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है। कोच्चि पुलिस में पुरुष अभिनेता द्वारा दर्ज कराई गई ताजा शिकायत के मुताबिक उसे ऑडिशन के नाम पर बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया गया था। पीड़ित के मुताबिक उसे लगा कि यह सब ऑडिशन का हिस्सा है। उसने बताया कि अगली सुबह उसको पैसे देने की पेशकश भी की गई थी।

गौरतलब है कि फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का यह दूसरा केस है। इससे पहले एक बंगाली एक्ट्रेस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस के मुताबिक कोच्चि के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया गया। वहीं, रंजीत ने अभिनेत्री के लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। रंजीत के मुताबिक एक्ट्रेस को फिल्म ‘पालेरी माणिक्यम’ के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रोल के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया और वापस भेज दिया गया। उधर जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं, सरकार पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने रविवार को सात सदस्यीय जांच कमेटी का ऐलान किया है। यह कमेटी हेमा कमेटी की रिपोर्ट में सामने आए मामलों की जांच करेगी।

जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से मलयालम फिल्म जगत की कई हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम. मुकेश के खिलाफ बुधवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। मुकेश पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कई साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। वहीं, लोकप्रिय कप्रिय मलयालम अभिनेताओं जयसूर्या और मनियनपिला राजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता ने निर्देशक पर लगाए यौन शोषण के आरोप
जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News