Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बम से उड़ाने की धमकी के बाद जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग

लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यह विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

01 Sep 2024

बम से उड़ाने की धमकी के बाद जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग

नागपुर/जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाना पड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 7308) ने रविवार सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसी बीच विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यह विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने बताया कि जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- 'विस्फोट@9:00 पूर्वाह्न।' सैकिया ने पायलट को सूचना दी। इसके बाद नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गयी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा टीम इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बम से उड़ाने की धमकी के बाद जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर
लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News