Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- बुरे वक्त में दिया है साथ

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की।

06 Sep 2024

पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- बुरे वक्त में दिया है साथ

नई दिल्ली। महिला पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने आज से राजनीति में कदम रख दिया। दाेनाें पहलवानों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया। उनके साथ बजरंग पुनिया भी थे।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि दाेनाें पहलवानाें का कांग्रेस परिवार में शामिल हाेने पर गर्व है। दाेनाें पहलवानाें ने एक स्वर मेंं कहा कि कांग्रेस ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया था इसलिए वे कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस में शामिल हाेने के बाद पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए बजरंग पुनिया और विनेश फाेगाट ने कहा कि उन्हाेंने दिल से पहलवानी की है। राजनीति में उनकी जंग जुबानी नहीं हाेगी। विनेश फोगाट ने कहा, "आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और जीतेंगे। मैं हमेशा अपनी बहनों के साथ हूं और कांग्रेस भी आपके साथ खड़ी है।" बजरंग पुनिया ने कहा कि किसान आंदाेलन में किसानाें के साथ खड़े रहे, देश के युवाओं के हित मे अग्निवीर याेजना के विराेध में डटे रहे। महिला पहलवानाें के विराेध प्रदर्शन में साथ रहा। अब राजनीति के इस मंच से वे समाज की सेवा करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने थामा कांग्रेस का दामन
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News