Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर तैनात किए गए हैं, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ।

14 Sep 2024

कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल

कोलकाता। कोलकाता के तालतल्ला इलाके में एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे रखे स्टील के एक टिफिन में अचानक हुए विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान बापी दास के रूप में हुई है, जिनका हाथ इस धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर तैनात किए गए हैं, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ।

इलाके को तत्काल सील कर दिया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे के पीछे किसी संगठित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच के लिए हर एंगल से तथ्यों को खंगाल रही हैं।

इस विस्फोट ने स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को चौंका दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

घायल बापी दास की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि विस्फोट के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां घटना स्थल के आसपास हर संभावित सबूत को इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं। इस क्षेत्र में आम जनता की आवाजाही पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। ‌
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल
विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर तैनात किए गए हैं, जो यह पता लगाने की कोशिश कर र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News