Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शराब पीने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या, तृणमूल नेता गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और कानून अपना काम करेगा

09 Oct 2024

शराब पीने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या, तृणमूल नेता गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पंचमी की रात शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के एक नेता हेमंत पाल पर लगा है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत आरामबाग नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के अध्यक्ष हैं। घटना मंगलवार रात आरामबाग पोस्ट ऑफिस के पास हुई, जब 32 वर्षीय युवक देवाशीष आश ने अपने भांजे सायन के साथ हुई कहासुनी के बाद विवाद में हस्तक्षेप किया।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हेमंत शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध सायन ने किया। इसके बाद, हेमंत और उसके दो साथियों, अचिंत्य और स्वर्णदीप प्रतिहार ने सायन की पिटाई कर दी। जब सायन के मामा देवाशीष मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो हेमंत और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। देवाशीष को गंभीर रूप से घायल अवस्था में आरामबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।
देवाशीष की मौत से इलाके के लोग आक्रोशित हैं और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के आरामबाग संगठन के अध्यक्ष रामेंदु सिंह राय ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह शराब पीकर आपसी विवाद का परिणाम है। जो व्यक्ति मारा गया है, वह भी हमारे समर्थक थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और कानून अपना काम करेगा।"
वहीं, भाजपा के आरामबाग संगठन के अध्यक्ष विमान घोष ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, "यह तृणमूल का आतंक है। उन्होंने खुलेआम एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। हम इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शराब पीने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और कानून अपना काम करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News