Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रेसिडेंसी जेल में ईडी ने फिर की संदीप घोष से पूछताछ, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता मामले में जांच तेज

इसके बाद ईडी ने भी ‘ईसीआईआर’ (प्रवर्तन केस सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।

15 Oct 2024

प्रेसिडेंसी जेल में ईडी ने फिर की संदीप घोष से पूछताछ, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता मामले में जांच तेज

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेसिडेंसी जेल में बंद संदीप घोष से पूछताछ की। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू की थी और संदीप को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद ईडी ने भी ‘ईसीआईआर’ (प्रवर्तन केस सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर की मौत के बाद वहां हो रहे वित्तीय घोटालों के आरोप उजागर हुए थे। आरोप था कि तीन साल से अधिक समय तक कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताएं की गईं। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए 16 अगस्त को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। लेकिन, अगले ही दिन हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

सीबीआई ने जांच के दौरान संदीप घोष और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अस्पताल में कई तरह की अनियमितताओं के खुलासे हुए हैं, जिनमें शवगृह से शवों का गायब होना और जैविक कचरे के निपटान में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अस्पताल के पूर्व अतिरिक्त अधीक्षक अख्तर ने इन अनियमितताओं को लेकर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया था।

ईडी ने अपनी जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी की और संदीप घोष की पत्नी संगीता को भी पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने संदीप के बेलियाघाटा स्थित घर की तलाशी ली और उनके कई करीबियों की अघोषित संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने इन संपत्तियों से जुड़े कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

ईडी ने इस मामले में संदीप घोष के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों, बिप्लव सिंह और अफसर अली से भी पूछताछ की अनुमति अदालत से मांगी थी। बताया जा रहा है कि अफसर अली, संदीप घोष का सुरक्षा गार्ड था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद ईडी ने दुर्गा पूजा से पहले संदीप से पहली बार जेल में पूछताछ की थी और अब मंगलवार को फिर से पूछताछ की गई।

ईडी की जांच में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले में ईडी की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रेसिडेंसी जेल में ईडी ने फिर की संदीप घोष से पूछताछ, आरजी
इसके बाद ईडी ने भी ‘ईसीआईआर’ (प्रवर्तन केस सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News