Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने होंगे डॉ. मुनीष रायजादा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

15 Oct 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने होंगे डॉ. मुनीष रायजादा

नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

डॉ. रायजादा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (एसी -40) में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, क्योंकि केजरीवाल वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई भ्रष्ट लोगों को सत्ता से बाहर करने के बीएलपी के संकल्प का आगाज है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रायजादा यूएसए से लौटे हैं। वह अन्ना आंदोलन के शुरुआती स्वयंसेवकों में से एक हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली राज्य की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। डॉ. रायजादा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एंटी करप्शन कमीशन का गठन करेगी। यह आयोग न केवल भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगा, बल्कि राजनीति में पारदर्शिता और सच्चाई की नींव को मजबूत करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने होंगे डॉ. मुनीष
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News