Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोदी व स्पेन के प्रधानमंत्री 28 काे करेंगे एयरबस परियोजना का लोकार्पण , वडाेदरा काे संवारने व सजाने में जुटी महापालिका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं। यह एक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है, जो स्वदेशी विमानों के उत्पादन को बढ़ावा देगा।

21 Oct 2024

मोदी व स्पेन के प्रधानमंत्री 28 काे करेंगे एयरबस परियोजना का लोकार्पण , वडाेदरा काे संवारने व सजाने में जुटी महापालिका

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आगामी 28 अक्टूबर को वडोदरा शहर के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में पेड्राे सांचेज के साथ महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दाेनाें देशाें के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी वडोदरा में ही हाेगी। दोनों के आगमन को ध्यान में लेकर वडोदरा महानगर पालिका (वीएमसी) ने शहर काे संवारने और सजाने का कार्य शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं। यह एक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है, जो स्वदेशी विमानों के उत्पादन को बढ़ावा देगा। देश के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट के लिए जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज वडोदरा आ रहे हैं। ऐसे में समग्र विश्व भारत व स्पेन के मित्रतापूर्ण संबंधों का साक्षी बनेगा।

भारत तथा स्पेन देशों की अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी वडोदरा में ही दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच होगी, जिस पर भी पूरे विश्व की निगाहें रहेंगी। इसीलिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा शहर के प्रत्येक मुख्य क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने दो वर्ष पहले 30 अक्टूबर, 2022 को वडोदरा में इस परियोजना का शिलान्यास किया था और ठीक दो वर्ष बाद वे ही इस परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं। वडोदरा स्थित टाटा एयरबस प्रोजेक्ट भारतीय वायुसेना के लिए परिवहन विमानों का उत्पादन करेगा और रक्षा क्षेत्र में नई उड़ान का निमित्त बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के दाैरा काे देखते हुए वडाेदरा महानगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्गों, डिवाइडरों, फुटपाथ तथा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और सड़काें की मरम्मत कार्य भी तेज कर दिया है। कई स्थानाें पर रंगरोगन तथा पाैधरोपण जैसे कार्य किए धा रहे हैं। हाल ही में आई बाढ़ आपदा के बाद शहर के मुख्य क्षेत्रों में हुए नुकसान को ठीक करने के लिए वडोदरा मनपा प्रशासन दिन-रात जुटा हुआ है। विशेष रूप से; बाढ़ के कारण धँसी सड़कों तथा बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर पूरी किया जा रहा है। वडोदरा शहर की विशिष्ट पहचान यानी महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू), कीर्ति मंदिर, न्याय मंदिर एवं लक्ष्मीविलास पैलेस को आकर्षक तथा विशिष्ट लाइटिंग से सजाया गया है और साथ ही वहां रंगरोगन भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त; शहर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर की दीवारों पर खींचे गए ग्रैफिटी चित्र आकर्षण का केद्र बन रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी व स्पेन के प्रधानमंत्री 28 काे करेंगे एयरबस परियोजना का
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं। यह एक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है, जो स्वदेशी विमानों के उत्पादन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News