Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद का समाधान, अब 2020 के पहले जैसी होगी सैन्य गश्तः विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने सोमवार को एक टीवी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है तथा यह धैर्य और लगन से चलाई गई कूटनीति की सफलता है।

21 Oct 2024

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद का समाधान,  अब 2020 के पहले जैसी होगी सैन्य गश्तः विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच अग्रिम मोर्चों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है तथा मई 2020 के पहले की स्थिति कायम हो गई है। भारतीय सैन्य टुकड़ियां अब उस इलाके में गश्त कर सकेंगी, जहां वे पहले ऐसा करती थीं।

विदेश मंत्री ने सोमवार को एक टीवी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है तथा यह धैर्य और लगन से चलाई गई कूटनीति की सफलता है।

विदेश मंत्री के इस कथन से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी थी।

जयशंकर ने कहा, “ जो बातें विदेश सचिव ने कही हैं, मैं उन्हें दोहराना चाहता हूं। वर्ष 2020 में जो स्थिति थी, उसी के अनुरूप सैन्य गश्त करने के संबंध में भारत-चीन के बीच समझौता हुआ है। हम यह कह सकते हैं कि अब दोनों देशों के बीच अग्रिम मोर्चों से सैन्य तैनाती पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।”

उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वर्ष 2020 के बाद भारत-चीन ने एक दूसरे को कुछ क्षेत्रों में जाने से रोक दिया था। अब यह सहमति बनी है कि इन क्षेत्रों में सैनिकों को गश्त करने की अनुमति होगी।

विदेश मंत्री ने कहा, “ मेरी जानकारी के अनुसार हम हमारे सैनिक वहां गश्त कर सकेंगे, जहां वे मई 2020 से पहले गश्त करते थे, वह स्थिति बहाल हो गई है।”

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत और चीन के बीच वार्ता काफी समय से जारी थी। वे सितंबर 2020 में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मास्को में मिले थे। तभी से वार्ता प्रक्रिया जारी थी। नए घटनाक्रम से सीमा क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति कायम होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद का समाधान, अब 2020 के पहले जैसी
विदेश मंत्री ने सोमवार को एक टीवी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है तथा यह धैर्य और लगन से चलाई गई कूटनीति की सफलता है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News