Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने कहा- दाना चक्रवात से निपटने के लिए राज्य की तैयारी पूरी, आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी

मंगलवार को नवान्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

22 Oct 2024

ममता बनर्जी ने कहा- दाना चक्रवात से निपटने के लिए राज्य की तैयारी पूरी, आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी

कोलकाता। चक्रवात दाना तेजी से बंगाल की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य के तटीय जिलों में भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है।

मंगलवार को नवान्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आठ जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि फेरी सेवा भी स्थगित रहेगी। डीएम और एसपी को हर वक्त सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। नवान्न के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने दामाेदर घाटी निगम (डीवीसी) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जल छोड़ने की नीति से राज्य को परेशानी होती है।

बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर से उठे चक्रवाती तूफान ने अब गहरे निम्न दबाव का रूप ले लिया है और यह बुधवार तक शक्तिशाली चक्रवात का रूप धारण कर सकता है। इसके गुरुवार सुबह तक ओडिशा और बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात की स्थिति को देखते हुए पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता, पुरुलिया और झारग्राम जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही, मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है और जनता के सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, तटीय जिलों में माइकिंग के जरिए लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि चक्रवात का लैंडफॉल 24 अक्टूबर को होने की संभावना है, लेकिन किसी भी समय संकट उत्पन्न हो सकता है, इसलिए लोगों को हर समय सतर्क रहना चाहिए।

चक्रवात से निपटने के लिए राज्य के सभी संबंधित विभागों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने कहा- दाना चक्रवात से निपटने के लिए राज्य की त
मंगलवार को नवान्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए पू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News