Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने सचिवालय से रात भर की निगरानी

अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

25 Oct 2024

चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने सचिवालय से रात भर की निगरानी

कोलकाता। चक्रवाती तूफान 'दाना' के लैंडफाल के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश हुई है। गुरुवार रात 11:12 बजे से इस तूफान का ‘लैंडफॉल’ शुरू हुआ। यह शुक्रवार सुबह भी जारी है। ओडिशा के धामरा और भीतारकणिका के बीच में यह तूफान जमीन से टकराया। चक्रवात के दौरान हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। आज सुबह लगभग 10:00 बजे इसके कमजोर होने की संभावना है।

अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में गुरुवार रात तक इसका खास असर नहीं दिखा। केवल हल्की बारिश हुई। पूर्वी मेदिनीपुर और आसपास के तटीय इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। तूफान के कारण दीघा और मंदरमणि जैसे पर्यटन स्थलों को खाली करा लिया गया है। वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में नौ से 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

चक्रवात 'दाना' के कारण हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल के लिए पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, झाड़ग्राम जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय से रातभर स्थिति पर नजर रखी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों म
अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News