Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में पूर्वी चंपारण के चार युवकों की गुरूग्राम में आग में झुलसने से हुई दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

जिले के चार युवकों की गुरुग्राम में आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है

26 Oct 2024

बिहार में पूर्वी चंपारण के चार युवकों की गुरूग्राम में आग में झुलसने से हुई दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

जिले के चार युवकों की गुरुग्राम में आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है। मृतक चारो युवक में तीन घोड़ासहन थाना क्षेत्र के खैरवा लौखान के रहने वाले थे,जबकि एक चिरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतको में तीन युवक एक ही परिवार के सदस्य है। चारों की मौत शुक्रवार की देर रात हरियाणा के गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में झुलसने से हुई है।मिली जानकारी के अनुसार चारो युवक गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में किराए के कमरे में सो रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चारो बुरी तरह झुलस गये।जिससे मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खैरवा टोला लौखान निवासी मो.शकूर के दो पुत्र, 26 वर्षीय नूर आलम व 22 वर्षीय पुत्र मुश्ताक आलम, मो. मोफीज मियां के 18 वर्षीय पुत्र मो.अमन तथा चिरैया थाना क्षेत्र के मो.सैफीउल्लाह के 20 वर्षीय पुत्र मो.साहिल आलम के रूप में की गई हैं। मृतक नूर आलम, मुश्ताक व अमन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं तथा मो. साहिल मृतक नूर आलम व मुश्ताक के रिश्ते में ममेरे भाई बताए जा रहे है।

मृतक के परिजनो ने बताया कि करीब दो-तीन वर्षों से नूर आलम, मुश्ताक आलम व मो.साहिल हरियाणा के गुरुग्राम रहकर पर्ल ग्लोबल लिमिटेड कंपनी में सिलाई का कार्य करते थे। वहीं मो. अमन वहां अपने माता-पिता के साथ रहकर पढ़ाई करने के साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी करता था। उन्होंने बताया कि घटना की देर शाम सभी मृतक कम्पनी में कार्य करके अपने कमरे में लौटे व खाना खाकर सो गए।

देर रात्रि करीब साढ़े 12 बजे अगल-बगल के लोग व सड़क पर चल रहे राहगीरों ने उनके कमरे से धुंआ व आग की लपटें देखा तो बगल के मकान में सो रहे मृतक नूर आलम के पिता शकूर मियां को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पहुंचे शकूर व लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण नही खुल सका। कमरा नहीं खुलने पर पुलिस व दमकल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक सभी चारों युवकों की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई थी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक नूर आलम की मां रुबैसा खातून, पत्नी नुरसबा खातून, बहन व भाई समेत 10 लोग पटना से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है।परिजनो ने बताया कि मृतक नूर आलम के दो पुत्री एक दो वर्ष व एक तीन माह की है। जबकि मृतक मुश्ताक की बीते 6 अक्टूबर को शादी के पूर्व सगाई हुई

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में पूर्वी चंपारण के चार युवकों की गुरूग्राम में आग
जिले के चार युवकों की गुरुग्राम में आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News