Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में काली पूजा की रात दंगों पर राज्यपाल का राज्य सरकार से जवाब तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने हाल ही में कोलकाता के नारकेलडांगा और हावड़ा में काली पूजा के दौरान हुए दंगों के मद्देनजर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की

06 Nov 2024

कोलकाता में काली पूजा की रात दंगों पर राज्यपाल का राज्य सरकार से जवाब तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने हाल ही में कोलकाता के नारकेलडांगा और हावड़ा में काली पूजा के दौरान हुए दंगों के मद्देनजर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विपक्षी दलों और नागरिकों की ओर से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई गई है। इसके बाद ही राज्यपाल ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

राज भवन की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर बताया गया है कि विपक्षी दलों और नागरिकों की ओर से कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताए जाने के बाद राज भवन ने राज्य सरकार से हिंसा की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नारकेलडांगा में बाइक पार्किंग को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह घटना काली पूजा विसर्जन जुलूस के कारण नहीं, बल्कि पार्किंग विवाद से उपजी थी। पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। घटना के बाद राज्यपाल ने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है और अधिकारियों को आगामी पर्वों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दंगों पर राज्यपाल का राज्य सरकार से जवाब तलब
डॉ. सी वी आनंद बोस ने हाल ही में कोलकाता के नारकेलडांगा और हावड़ा में काली पूजा के दौरान हुए दंगों के मद्देनजर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News