Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का निधन

भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का आज सुबह रायपुर में निधन हो गया

07 Nov 2024

पूर्व सांसद एवं  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का निधन

भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का आज सुबह रायपुर में निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। वो तीन अप्रैल, 2006 से दो अप्रैल, 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य किए।उन्होंने राज्यसभा में राष्ट्रीय हितों से जुड़े अनेक मुद्दों को उठाया । आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने संघर्ष किया और 1975 से 1977 तक रायपुर जेल में बंद रहे। 2019 से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान निरंतर था।

करीब एक महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी, 1932 को हुआ था। उनका शिक्षा जीवन जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा था और वे राजधानी रायपुर की विधायक कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका निधन भाजपा और संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे। साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोपाल व्यास का निधन
भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का आज सुबह रायपुर में निधन हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News