Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर कांड के तीन महीने पूरे, डॉक्टरों का प्रदर्शन

नहीं मिला इंसाफ मिला केवल तारीख पे तारीख

09 Nov 2024

आरजी कर कांड के तीन महीने पूरे, डॉक्टरों का प्रदर्शन

कोलकाता। कोलकाता में डॉक्टर एक बार फिर सड़कों पर उतरे हैं और आरजी कर कांड की पीडि़ता के लिए न्याय की मांग की है। जूनियर डॉक्टरों ने बलात्कार और हत्या की शिकार महिला के लिए न्याय की मांग करते हुए शनिवार को कोलकाता में रैली निकाली। यह रैली आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के तीन महीने पूरे होने पर निकाली गई। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। सूत्रों के अनुसार रैली में उनके मुद्दों से सहानुभूति रखने वाले आम लोगों के एक वर्ग ने भी हिस्सा लिया। 
जूनियर डॉक्टरों ने कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच स्थित एस्प्लेनेड तक रैली निकाली। धर्मतल्ला में जूनियर डाक्टरों ने मानव बंधन कर रोड़ ब्लाक किया और सीबीआई के विरूद्ध नारेबाजी की। इस दौरान जूनियर डाक्टरों ने कहा कि हमें कोर्ट और सीबीआई से इंसाफ मिलने की उम्मीद थी लेकिन हमें मिली तो केवल तारीख पे तारीख। तीन महीने पहले आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक की मौत के मामले में अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई न होने के चलते डॉक्टरों में आक्रोश है। इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक रैली निकाली गई। 
इस रैली में हाथों में संविधान और न्याय की मूर्ति लिए डॉक्टरों के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हुए। उनके प्लेकार्ड्स पर 'न्याय चाहिएÓ और 'सीबीआई जांच ठीक से होनी चाहिएÓ जैसे नारे लिखे थे। कई लोगों ने सवाल उठाए कि तीन महीने बाद भी इस मामले में कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया है। जूनियर डॉक्टरों की इस रैली में उन चिकित्सकों ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर पहले भी धर्मतला और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में अनशन किया था। 
उनका कहना है कि जब तक उनकी 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आर.जी. कर अस्पताल में 'द्रोह की गैलरीÓ नामक एक विशेष प्रदर्शनी द्रोहेर गैलरी भी आयोजित की गई है, जिसमें आंदोलन से जुड़े पोस्टर, बैनर, तस्वीरें और कविताएं प्रदर्शित की जा रही हैं। जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के सदस्य इसे एक प्रतिरोध की गैलरी बता रहे हैं, जिसका उद्देश्य आंदोलन के विभिन्न क्षणों को लोगों के सामने लाना और मामले की गंभीरता को उजागर करना है। इस गैलरी में उस चार मंजिला इमारत का जिक्र भी किया गया है, जहां से नौ अगस्त को चिकित्सक का शव बरामद हुआ था और आरोप लगा था कि उस दौरान वहां तोडफ़ोड़ भी की गई थी। फ्रंट के सदस्यों ने कहा है कि आज की रैली का मुख्य उद्देश्य इस मामले की जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराना है ताकि पीडि़ता को न्याय मिल सके। रैली में मुख्य रूप से सीबीआई के खिलाफ लापरवाही और मामले की जांच में कोताही बरतने का आरोप लगाए गए हैं।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड के तीन महीने पूरे, डॉक्टरों का प्रदर्शन
नहीं मिला इंसाफ मिला केवल तारीख पे तारीख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News