Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेलंगानाः पेड्डापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी

 संपर्क क्रांति और भाग्यनगर एक्सप्रेस को पेड्डापल्ली स्टेशन पर रोका गया

13 Nov 2024

तेलंगानाः पेड्डापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी

तेलंगाना राज्य के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पेड्डापल्ली जिले के राघवपुर में लोहा लेकर जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस हादसे में मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी हो गए। मालगाड़ी कर्नाटक के बेल्लारी से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रही थी। यह घटना करीमनगर और पेद्दापल्ली स्टेशनों को पार करने के बाद राघवपुर के पास कन्नाला रेलवे गेट से थोड़ी दूरी पर हुई। पटरी से उतरने के बाद तेज आवाज के कारण आसपास के गांवों के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

विभागीय अधिकारियों ने इस रूट पर जाने वाली कई ट्रेनों को संबंधित स्टेशनों पर रुकवा दिया। अधिकारियों का मानना है कि 44 बोगियों के साथ जा रही ये मालगाड़ी भारी बारी लोड के कारण पटरी से उतरी है। ट्रेन की बोगियों के एक दूसरे के ऊपर गिरने से उनके बीच के लिंक टूट गए और जगह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटरियों को बहाल करने और पलटे हुए डिब्बों को हटाने में घंटों लगने की उम्मीद है। वैगन पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव के उपाय में जुट गए हैं।

दुर्घटना के कारण इस रूट पर दो नो अपलाइन और डाउनलाइन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। खाजीपेट-बल्लारशा मार्ग पर कई ट्रेनें रोक दी गईं। चूंकि यह उत्तर-दक्षिण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए अधिकारियों ने संबंधित स्टेशनों पर मंगलवार मध्य रात्रि चलने वाली ट्रेनों को रोकने का आदेश दिया है।

हादसे के कुछ देर बाद संपर्क क्रांति और भाग्यनगर एक्सप्रेस को पेद्दापल्ली स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक की मरम्मत के लिए बुधवार सुबह तक राहत कार्य में जुटकर दोपहर पर पूरा करने की उम्मीद है। हादसे की जानकारी होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय ने रेलवे महा प्रबंधक से फोन पर बात की। तत्काल राहत उपाय करने के आदेश जारी किए हैं और इस मार्ग पर यात्रियों को कि

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगानाः पेड्डापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपट
केंद्रीय राज्यमंत्री बंदी संजय ने रेलवे महाप्रबंधक से फोन पर ली जानकारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News