Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रकिया के‌ चौथे दिन मां लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया गया

शनिवार को सात हजार से अधिक तीर्थयात्री अभी तक दर्शन को पहुंचे हैं।

16 Nov 2024

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रकिया के‌ चौथे दिन मां लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया गया

गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया गया तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने की प्रार्थना की गयी। रविवार रात 9 बजकर सात मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। शनिवार को सात हजार से अधिक तीर्थयात्री अभी तक दर्शन को पहुंचे हैं।

चौथे दिन शनिवार की पंचपूजा में दोपहर को रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया एवं लक्ष्मी मंदिर पुजारी सुधीर डिमरी, अरविंद डिमरी ने माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया तथा पूजा अर्चना संपन्न की। माता लक्ष्मी से श्री बदरीनाथ मंदिर आने के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण सहित मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति अधिकारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि माता लक्ष्मी कढ़ाई भोग पूजा में शामिल हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी कार्यालय को जोशीमठ स्थिति श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय के लिए शीतकाल के लिए स्थांतरित कर दिया गया है। पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत सहित मोहन प्रसाद मैखुरी, अमित पंवार, कन्हैया लाल, सहित कर्मचारी कार्यालय सामग्री के साथ जोशीमठ पहुंचे। चौथे दिन की पंचपूजा में बीकेटीसी सदस्य कृपाराम सेमवाल, भास्कर डिमरी, नंदा देवी, नगर पंचायत सुनील पुरोहित, डॉ. हरीश गौड़ संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रकिया के‌ चौथे दिन मां लक्
शनिवार को सात हजार से अधिक तीर्थयात्री अभी तक दर्शन को पहुंचे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News