Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में 20 मिनट देरी से उतरा मल्लिकार्जुन खरगे का हेलीकॉप्टर, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM Modi पर लगाया आरोप

खरगे ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिए मोदी और शाह की आलोचना की।

17 Nov 2024

झारखंड में 20 मिनट देरी से उतरा मल्लिकार्जुन खरगे का हेलीकॉप्टर, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM Modi पर लगाया आरोप

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक पहुंच उपलब्ध नहीं कराई जा रही।

खरगे ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिए मोदी और शाह की आलोचना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर 2 की घंटे की देरी की गयी, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे। आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे। उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था।'' उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, वह कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं। खरगे ने कहा कि मेरे पास भी यह दर्जा है, लेकिन हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में, वे (अधिकारी) कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है।''

भाजपा द्वारा उठाए गए घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह के पास इसे रोकने की शक्ति है और इसके बावजूद वह लोगों को डरा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सो रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ क्यों नहीं रोक सकते। जब वे एक हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं, तो वे घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते।" खरगे ने केंद्र पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई एवं आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में सरकार बनाकर उसके प्राकृतिक संसाधनों को लूटना चाहती है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं ‘बंट गए तो कट गए', मैं कहता हूं 'डर गए तो मर गए'।" उन्होंने सरना धार्मिक संहिता को आदिवासी गौरव का प्रतीक बताया और इसकी रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड में 20 मिनट देरी से उतरा मल्लिकार्जुन खरगे का हेलीकॉप
खरगे ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News