Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेलडांगा हिंसा : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने गहरी चिंता जताई

19 Nov 2024

बेलडांगा हिंसा : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राजभवन के एक अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल ने इस घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से मामले की पूरी जानकारी देने का अनुरोध किया है।

शनिवार रात बेलडांगा में एक अस्थायी गेट पर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर हिंदुत्व से जुड़े संदेश प्रदर्शित होने के बाद दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। यह गेट कार्तिक पूजा के अवसर पर लगाया गया था। कट्टरपंथी मुस्लिम युवाओं के एक समूह ने इसे लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दूसरा समूह वहां पहुंचा। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हिंसा के दौरान कई दुकानें और मकान तोड़े गए, जबकि पुलिस वाहन पर भी हमला किया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही, घटनास्थल पर कच्चे बमों का भी इस्तेमाल हुआ।

प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हिंदू समुदाय के अधिकतर लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

राज्यपाल बोस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए चिंताजनक हैं।

राज भवन के अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और राजभवन से हालात पर नजर रख रहे हैं। अगर स्थिति की मांग हुई तो राज्यपाल मंगलवार को बेलडांगा का दौरा कर सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने गहरी चिंता जताई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News