Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजधानी का घुट रहा दम, एक्यूआई 494 के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और कई अन्य स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार 450 के पार दर्ज किया गया।

19 Nov 2024

राजधानी का घुट रहा दम, एक्यूआई 494 के पार

नई दिल्ली। राजधानी के लोगों का मंगलवार के दिन की शुरुआत भी स्मॉग की चादर के साथ हुई। तमाम कोशिशों और उपायों के बाद भी प्रदूषण ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण 'गंभीर प्लस' श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 दर्ज किया गया। उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 500 के पार चला गया है। नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और कई अन्य स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार 450 के पार दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, कई ट्रेनें और उड़ानें विलंबित या रद्द कर दी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चलीं और नौ अन्य रद्द कर दी गईं।

अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो पूसा में 487, पंजाबी बाग में 481, आरकेपुरम में 477, वजीरपुर का 492, आनंद विहार में 500, डीटीयू में 496, द्वारका सेक्टर 8 में 486, आईटीओ में 386, जहांगीरपुरी में 500, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 481, लोधी रोड में 475, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 489, मंदिर मार्ग में 480 और नजफगढ़ में 482 एक्यूआई पहुंच चुका है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

सोमवार को दिल्ली में ग्रेप 4 लागू कर दिया गया है। इस कारण दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन माध्यम से क्लासेस चलाए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजधानी का घुट रहा दम, एक्यूआई 494 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और कई अन्य स्थानों पर वायु गु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News