Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टैब मामले में तीन और चोपड़ा से गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों में घिरनी गांव के जहांगीर आलम, दासपाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के गुलजार अली और सोनापुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के फारूक आजम शामिल है

22 Nov 2024

टैब मामले में तीन और चोपड़ा से गिरफ्तार

टैब घोटाले में पुलिस ने गुरुवार देर रात चोपड़ा थाना क्षेत्र से तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिससे चोपड़ा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 15 हो गयी है। टैब मनी धोखाधड़ी के आरोप में इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हुगली और राणाघाट से पुलिस टीमें इलाके में पहुंची। उन्होंने चोपड़ा थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बीती देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में घिरनी गांव के जहांगीर आलम, दासपाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के गुलजार अली और सोनापुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के फारूक आजम शामिल है। गिरफ्तार लोगों को ट्रांजिट रिमांड के अनुरोध के साथ शुक्रवार को इस्लामपुर अदालत भेजा गया है।

उल्लेखनीय है की बंगाल टैब कांड में चोपड़ा का नाम बार-बार सामने आया है। सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए टैब खरीदने की सुविधा के लिए 'तरुणेर स्वप्न' योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत छात्रों को दस हजार रुपया का दिया जाता है। रुपया सीधे आवेदक के बैंक खाते में चला जाता है।

आवेदन स्कूल के माध्यम से ही किए जाते हैं। आरोप है कि इस साल राज्य के कई छात्रों को उनके खाते में टैब का रुपया नहीं गया। छात्रों के बजाय रुपया किसी और के बैंक खाते में चला गया। आरोप है कि रुपये खाते में आते ही एटीएम के माध्यम से निकाल लिए गए है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टैब मामले में तीन और चोपड़ा से गिरफ्तार
West Bengal, Tab Scam, Chopra, West Bengal Police





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News