Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ की बैठक

आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की

24 Nov 2024

आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ की बैठक

आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम हुगली जिले के हरिपाल पंचायत समिति सभाकक्ष में राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद बेचाराम मान्ना ने कहा कि कोलकाता के बाजार में आलू 30 रुपये के दायरे में रहेगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलू के निर्यात और आलू की कीमत में बढ़ोतरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसके बाद बाजार में आलू की कीमत नियंत्रित करने के लिए बैठक बुलाई गई। हुगली जिले में उत्पादित आलू कोलकाता के बाजार में जाता है। आलू की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे कम करने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने आलू की कीमतों को नियंत्रण में लाने की जिम्मेदारी कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना को सौंपी। हालांकि आलू के निर्यात पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, व्यापारियों को आलू की कीमत कम करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसी मुद्दे पर हरिपाल में एक लंबी बैठक हुई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद व्यवसायी संघ के सचिव लालू मुखर्जी ने बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अब से 26 रुपये किलो आलू बेची जाएगी। सोमवार से आलू उसी कीमत पर बाजार में पहुंचेगा। दूसरे राज्यों में जैसे आलू जाएगा, वैसे ही जाएगा। कोल्ड स्टोरेज में अभी भी करीब दस लाख मीट्रिक टन आलू रखें हुए है। सरकार की तरफ से 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोर खुले रखे जाने थे जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर करने की तैयारी इस बैठक में किया गया। इस बैठक में सुफल बांग्ला परियोजना के निदेशक गौतम मुखर्जी, पश्चिम बंगाल प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव लालू मुखर्जी और राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष पतितपाबन डे सहित आलू व्यापारी और कोल्ड स्टोरेज मालिक उपस्थित रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मंत्री ने की बैठक
आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News