Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सर्वदलीय बैठक : अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार ने कहा- सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में 30 राजनीतिक दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक साैहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सरकार ने विपक्ष की मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।

24 Nov 2024

सर्वदलीय बैठक : अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार ने कहा- सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

नई दिल्ली। संसद के सोमवार से शुरू होने जा रहे हैं शीतकालीन सत्र से एक दिन पूर्व आज सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस दौरान विपक्ष ने कुछ मांगें और सुझाव सरकार के समक्ष रखें। वहीं सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष और कार्यमंत्रणा समिति के समक्ष इन्हें रखा जाएगा और उन पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में 30 राजनीतिक दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक साैहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सरकार ने विपक्ष की मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं, हम केवल इतना चाहते हैं कि सदन सुचारु रूप से चले।

बैठक में अडानी समूह से जुड़े मामले, मणिपुर में पिछले डेढ़ साल से जारी हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक का भी मुद्दा विपक्ष की ओर से उठाया गया। बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि सरकार वक्फ विधेयक लाने की बात कर रही है लेकिन अभी तक इसका मसाैदा तैयार नहीं हुआ है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वक्फ बिल पर उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि अगर जेपीसी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है तो सरकार कैसे कह सकती है कि हम वक्फ बिल लागू करेंगे। संसद में इस दौरान कई क्षेत्रीय दलों ने अपने राज्यों से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सर्वदलीय बैठक : अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष, सर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में 30 राजनीतिक दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News