Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में गिरा तापमान, सप्ताहांत में तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

निम्न दबाव का रुख फिलहाल उत्तर-पश्चिम की ओर है, जिससे श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर इसका असर पड़ सकता है। बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके कारण सप्ताहांत में दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

26 Nov 2024

बंगाल में गिरा तापमान, सप्ताहांत में तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

कोलकाता । बंगाल के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर मौसम विभाग ने सप्ताहांत में राज्य के तटीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके शुक्रवार तक बंगाल पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना है। इसके साथ ही, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव में बदल चुका है। यह प्रणाली पुदुचेरी से 860 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई तट से 940 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। आगामी 12 घंटों में इसके और अधिक मजबूत होने और अत्यंत गहरे निम्न दबाव में बदलने की संभावना है। हालांकि, इसके चक्रवात में बदलने की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

निम्न दबाव का रुख फिलहाल उत्तर-पश्चिम की ओर है, जिससे श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर इसका असर पड़ सकता है। बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके कारण सप्ताहांत में दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने से रोका गया है। श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर भी मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है।

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया और बीरभूम में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। दक्षिण 24 परगना में शुक्रवार से हल्की बारिश की संभावना है, जो शनिवार और रविवार तक जारी रह सकती है।

उत्तर बंगाल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होगी। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर और मालदा में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को दार्जिलिंग में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

कोलकाता में ठंड का असर बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। दमदम में यह तापमान 16.2 डिग्री और पुरुलिया में 11.5 डिग्री तक गिर गया। कोलकाता का आकाश दिनभर साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में गिरा तापमान, सप्ताहांत में तटीय इलाकों में हल्की ब
निम्न दबाव का रुख फिलहाल उत्तर-पश्चिम की ओर है, जिससे श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर इसका असर पड़ सकता है। बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर इसका सीधा प्रभाव न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News