Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचारों और धार्मिक नेताओं की गिरफ्तारी काे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न हिंदू संगठनों ने 28 नवंबर को एक बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। हिंदू जागरण मंच और पश्चिम बंगाल सनातनी संगठन की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी गई है।

26 Nov 2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचारों और धार्मिक नेताओं की गिरफ्तारी काे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग


कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदू संगठनों के प्रमुख प्रवक्ता और इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश के चटगांव में आयोजित एक रैली में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य 19 लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। हिंदू समुदाय ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचारों और धार्मिक नेताओं की गिरफ्तारी काे खिखाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है।

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न हिंदू संगठनों ने 28 नवंबर को एक बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। हिंदू जागरण मंच और पश्चिम बंगाल सनातनी संगठन की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि यह रैली सियालदह स्टेशन से बांग्लादेश उच्चायोग तक निकाली जाएगी। आयोजकों ने सभी हिंदू समुदायों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल के प्रमुख हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों और धार्मिक नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए ताकि इन घटनाओं को रोका जा सके​​​​।

बीते 25 अक्टूबर को चटगांव के न्यू मार्केट क्षेत्र में आयोजित "सनातन जागरण मंच" की रैली के दौरान एक धार्मिक ध्वज को कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा फहराने का आरोप लगाया गया है। इस पर बांग्लादेश सरकार ने गंभीर आपत्ति जताते हुए राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 30 अक्टूबर को दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया​​ है​​।

चिन्मय कृष्ण दास "सनातन जागरण मंच" के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं। संगठन ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए कई विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचारों और धार्
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न हिंदू संगठनों ने 28 नवंबर को एक बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। हिंदू जागरण मंच और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News