Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सपा सरकार ने कुंभ को आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया था: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरते हुए एक्स पर लिखा कि 2013 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान कुंभ में अभूतपूर्व अव्यवस्था, हादसों और स्वच्छता-सुरक्षा की घोर अनदेखी हुई।

27 Nov 2024

सपा सरकार ने कुंभ को आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया था: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2025 के कुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। डबल इंजन सरकार इसे अब तक का सबसे दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरते हुए एक्स पर लिखा कि 2013 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान कुंभ में अभूतपूर्व अव्यवस्था, हादसों और स्वच्छता-सुरक्षा की घोर अनदेखी हुई। सैफई महोत्सव में व्यस्त सपा सरकार ने कुंभ को मोहम्मद आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया, जिससे हादसों में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विकास कार्य भी गुणवत्ता विहीन रहे।

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अर्धकुंभ को दिव्य, भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित बनाकर विश्वस्तरीय आयोजन का उदाहरण पेश किया, जिसकी सराहना पूरे विश्व में हुई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सपा सरकार ने कुंभ को आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया था: केशव प्
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरते हुए एक्स पर लिखा कि 2013 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान कुंभ में अभूतपूर्व अव्यवस्था, हादसों और स्वच्छता-सुरक्षा की घोर अनद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News