Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता : पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले का मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कोलकाता में 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया

29 Nov 2024

कोलकाता : पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले का मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कोलकाता में 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बसुदेव बागची और उनके बेटे अविक बागची के रूप में हुई है, जो प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर हैं। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने दोनों आरोपितों को 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने 26 नवंबर को कोलकाता और मुंबई में इनके और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, बागची पिता-पुत्र पर मासिक आय योजना (एमआईएस), रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर और क्लब सदस्यता प्रमाणपत्र जैसे "झूठे" और "ऊंचे रिटर्न" का वादा करके जनता से 2800 करोड़ रुपये की जमा राशि इकट्ठा करने का आरोप है। ईडी के मुताबिक, इनमें से करीब 1900 करोड़ रुपये अभी भी निवेशकों को नहीं लौटाए गए हैं। प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनीज ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) जैसे नियामक निकायों की आवश्यक मंजूरी के बिना अवैध रूप से काम किया। इस घोटाले से कई राज्यों के लाखों निवेशक प्रभावित हुए हैं।

ईडी ने बताया कि आरोपितों ने निवेशकों से इकट्ठा की गई राशि को कई कंपनियों के जरिए घुमाया और इनका इस्तेमाल विभिन्न संपत्तियों की खरीद में किया। एजेंसी ने कहा कि वह इन आरोपितों से पूछताछ करेगी ताकि पता लगाया जा सके कि घोटाले की धनराशि से किन-किन संपत्तियों को खरीदा गया है। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई निवेशकों और पीड़ितों के पैसे की वसूली और उन्हें वापस लौटाने के प्रयास का हिस्सा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कोलकाता में 2800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News