Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग से 200 बाइक राख

इस घटना में कई बाइकों की पेट्रोल की टंकी भी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे घटनास्थल से लेकर स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार भर गया। यह देख सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन परिसर के पास अफरातफरी मच गई। सैकड़ों तमाशबीन भी पहुंच गए, जिन्हें रेलवे पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हटाया।

30 Nov 2024

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग से 200 बाइक राख

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में शुक्रवार देररात आग लग गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की विकराल लपटों पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां लगाई गईं। जब तक आग पर दमकल कर्मी काबू पाते वहां खड़ी 200 बाइक जल कर राख हो गईं। संयोग ही रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

इस घटना में कई बाइकों की पेट्रोल की टंकी भी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे घटनास्थल से लेकर स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार भर गया। यह देख सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन परिसर के पास अफरातफरी मच गई। सैकड़ों तमाशबीन भी पहुंच गए, जिन्हें रेलवे पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हटाया।

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेल कर्मियों के लिए वाहन पार्किंग है। बताया गया है कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे पार्किंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक वाहन में लगी आग पर कर्मचारी जब तक काबू पाते तब तक दूसरी तरफ से गाड़ियों में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलकर्मी बचाव में जुट गए थे। आग की लपटों को देख जीआरपी और आरपीएफ ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ किसी तरह 30 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया। तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने भोर 3 बजे आग पर काबू पाया । राख हुई बाइकों की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना की जांच के लिए टीम बना दी गई है। कैंट जीआरपी प्रभारी के अनुसार शॉट सर्किट के कारण 200 मोटरसाइकिल जल गईं। जीआरपी वाराणसी कैंट मय टीम और फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद रेलवे टिकट घर, थाना जीआरपी, आरपीएफ बिल्डिंग व प्लेटफार्म नंबर-1 पर आग फैलने से बचा लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग से 200 बाइ
इस घटना में कई बाइकों की पेट्रोल की टंकी भी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे घटनास्थल से लेकर स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार भर गया। यह देख सर्कुलेटिंग एरिया और स्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News