Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 32 करोड़ 26 लाख रूपये का सौगात अररिया और किशनगंज जिला को दिया सौगात

सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मंगल पांडेय ने 59 हजार 524 वर्ग फीट में 21 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बने एक सौ शैय्या वाले मातृ शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया।

01 Dec 2024

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 32 करोड़ 26 लाख रूपये का सौगात अररिया और किशनगंज जिला को दिया सौगात

अररिया ।बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को अररिया और किशनगंज जिला योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में 32.26 करोड़ का  सौगात दिया।

सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मंगल पांडेय ने 59 हजार 524 वर्ग फीट में 21 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बने एक सौ शैय्या वाले मातृ शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन तल वाले मकान में 53 शैय्या के सामान्य कक्ष,17 उच्च निर्भरता इकाई,14 नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू),16 शैय्या के मां नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एमएनसीयू), लैब,अल्ट्रासाउंड एवं फार्मेसी की सेवा से सुसज्जित है।इसके अलावे दो अत्याधुनिक ऑपरेशन कक्ष,दो सामान्य ऑपरेशन कक्ष,एक माइनर ऑपरेशन कक्ष,10 शैय्या के प्रसूति कक्ष,छह बाह्य चिकित्सा कक्ष (ओपीडी) का प्रावधान है।नवनिर्मित भवन में अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली,वातानुकूलन प्रणाली,ऑक्सीजन पाइप लाइन प्रणाली,लिफ्ट, रैम्प,फर्नीचर आदि से सुसज्जित है।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से बने मां नवजात गहन चिकित्सा इकाई के साथ 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रूपये की लागत से अररिया जिला के 14 स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर और किशनगंज जिला के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले 8 स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण का शिलान्यास किया।इसके अलावे किशनगंज के खानियाबाद में एक करोड़ 27 लाख से बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया।

शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री के साथ स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय कुमार झा,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला आदि सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 32 करोड़ 26 लाख रूपये का सौग
सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मंगल पांडेय ने 59 हजार 524 वर्ग फीट में 21 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बने एक सौ शैय्या वाले मातृ शिशु अस्पत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News