Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर : अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास फिर मेडिकल काउंसिल में शामिल, स्वास्थ्य विभाग के फैसले पर उठ रहे सवाल

मेडिकल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के बाद अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास की वापसी को लेकर डॉक्टरों के संगठन ‘जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने सवाल खड़े किए हैं।

03 Dec 2024

आरजी कर : अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास फिर मेडिकल काउंसिल में शामिल, स्वास्थ्य विभाग के फैसले पर उठ रहे सवाल

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के विवाद के बाद राज्य मेडिकल काउंसिल से बाहर किए गए डॉक्टर अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास अब फिर से परिषद में लौट आए हैं। काउंसिल ने उनके खिलाफ पहले लिए गए निर्णय को वापस लेते हुए कहा कि वह निर्णय कानूनी आधार पर नहीं था, बल्कि परिस्थितियों के दबाव में लिया गया था। इस निर्णय ने चिकित्सा संगठनों को नाराज कर दिया है, जो इसे 'प्रहसन' करार दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले ही यह फैसला लिया गया है।

मेडिकल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के बाद अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास की वापसी को लेकर डॉक्टरों के संगठन ‘जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि चार महीने पहले काउंसिल की बैठकों से बाहर किए गए इन डॉक्टरों को अब फिर कैसे शामिल कर लिया गया। संगठन के सदस्य परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

नौ अगस्त 2024 को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था। उस पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगे थे। इस घटना के बाद सरकारी अस्पतालों में 'दादागिरी' और अनुचित प्रभाव के आरोप सामने आए। इन आरोपों में अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास के नाम भी उछले थे।

एसएसकेएम अस्पताल से जुड़े अभीक दे की उस समय आर.जी. कर अस्पताल में मौजूदगी पर सवाल उठे थे। वह उस अस्पताल से जुड़े नहीं थे, फिर भी वहां उनकी उपस्थिति पर विवाद हुआ। एसएसकेएम में उनके पीजी दाखिले पर भी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था। सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर : अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास फिर मेडिकल काउंसिल मे
मेडिकल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के बाद अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास की वापसी को लेकर डॉक्टरों के संगठन ‘जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने सवाल खड़े किए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News