Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोरखपुर में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार देर रात तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गयी।

07 Dec 2024

 गोरखपुर में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों को मृत्यु हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जानहानि की घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार देर रात तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गयी। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता और दो पुत्रियों की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हैं। शवों की शिनाख्त मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत (34) और उनकी दो साल की बेटी लाडो, एक साल की दूसरी बेटी के रूप में हुई है। जिन दो युवकों की मौत हुई है उनकी शिनाख्त रुस्तमपुर के मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सूरज (28) के रूप में हुई। हादसे में विक्रांत की पत्नी निकिता (30) और पांच साल का बेटा अंगद घायल हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

एसएसपी ने बताया कि परिजनों के अनुसार रात 12 के आसपास मुंडन कार्यक्रम से सूरज और मोनू एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उधर विक्रांत ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम से अपने घर वापस मोहद्दीपुर जा रहा था। उसकी बाइक में पत्नी और बच्चे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास विक्रांत ने अपनी बाइक मोड़कर नहर रोड की तरफ जाने का प्रयास किया उसी दौरान कूड़ाघाट की तरफ से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसी बीच तीसरे बाइक सवार युवक भी उसी हादसे का शिकार हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोरखपुर में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार देर रात तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गयी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News