Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे शिक्षा मंत्री : राजभवन

शिक्षा मंत्री के आरोपों और राज्यपाल के बयानों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है

12 Dec 2024

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे शिक्षा मंत्री : राजभवन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जानबूझकर दरार पैदा करने का आरोप लगा है। राजभवन के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह दावा किया है। इससे पहले, बसु ने राज्यपाल पर उपकुलपतियों की नियुक्तियों को मनमाने ढंग से मंजूरी देने और राजभवन को डाकघर की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 
राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि राजभवन का मानना है कि शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच जानबूझकर दरार पैदा कर रहे हैं। उन्हें बोलने दीजिए, हमारी यात्रा जारी रहेगी। ब्रात्य बसु ने राज्य विधानसभा में भवानीपुर ग्लोबल यूनिवर्सिटी विधेयक 2024 पेश करते हुए राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बावजूद, जिसमें मुख्यमंत्री को खोज समिति द्वारा सुझाई गई सूची से उपकुलपति चुनने का अधिकार दिया गया है, राज्यपाल मनमाने ढंग से नियुक्तियों को मंजूरी दे रहे हैं। 
बसु ने कहा कि राज्यपाल अधिकतर नियुक्तियों पर बैठे हुए हैं। मुख्यमंत्री उनके पद का सम्मान करते हुए धैर्य दिखा रही हैं, लेकिन धैर्य की भी एक सीमा होती है। अगर राज्यपाल इस तरह का व्यवहार जारी रखते हैं, तो एक दिन ऐसा आएगा जब इसे सार्वजनिक रूप से चुनौती दी जाएगी। उन्होंने राज्यपाल पर बचकाना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी इस देरी से विश्वविद्यालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच, सोमवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल आनंद बोस की राजभवन में 45 मिनट की बैठक हुई। राज्यपाल ने इसे भाई-बहन जैसा रिश्ता बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच ऐसा ही संबंध है। शिक्षा मंत्री के आरोपों और राज्यपाल के बयानों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोस और ममता के बीच विववाद की कोशिश कर रहे शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री के आरोपों और राज्यपाल के बयानों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News