Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विजय दिवस पर फोर्ट विलियम में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन

भारतीय सेना ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर विजय दिवस की गाथा को श्रद्धांजलि देने और भारतीय सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता को करीब से अनुभव करने का आग्रह किया है।

14 Dec 2024

विजय दिवस पर फोर्ट विलियम में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन

भारतीय सेना 16 दिसंबर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में फोर्ट विलियम कोलकाता में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन करने जा रही है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, समर्पण और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि देना है।

कार्यक्रम जनता के लिए खुला रहेगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।पूर्वी कमान स्थित मुख्यालय के शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस आयोजन में भारतीय सेना के कौशल, परिशुद्धता और शौर्य का अनूठा प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के रोमांचक फ्लाईपास्ट से होगी, जिसके बाद सेना के घुड़सवारों और उनके शानदार घोड़ों द्वारा अद्भुत घुड़सवारी कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय सेना के एविएटर्स द्वारा रोमांचक कॉम्बैट मूव्स का प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित करेगा। कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू, भांगड़ा, म्यूल ट्रिक राइडिंग, डॉग शो और उन्नत रोबोटिक म्यूल का प्रदर्शन भी किया जाएगा।सेना बैंड द्वारा शानदार मार्शल संगीत की प्रस्तुति और आधुनिक सैन्य तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए हथियार और उपकरणों की प्रदर्शनी भी इस आयोजन के आकर्षण को बढ़ाएंगे।

भारतीय सेना ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर विजय दिवस की गाथा को श्रद्धांजलि देने और भारतीय सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता को करीब से अनुभव करने का आग्रह किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय दिवस पर फोर्ट विलियम में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन
Indian Army, Kolkata, Fort William, Military tattoo, Vijay Diwas





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News